एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 09:44

मंत्री सुदिव्य कुमार के निधन पर बीरेंद्र प्रधान ने जताया गहरा शोक

रांची, 06 सितंबर (वार्ता) झारखंड सरकार में मंत्री एवं गिरिडीह विधायक श्री सुदिव्य कुमार के आकस्मिक निधन पर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बीरेंद्र प्रधान ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
श्री प्रधान ने आज यहां कहा कि श्री कुमार का असमय निधन झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने जनसेवा के क्षेत्र में उनके योगदान को स्मरण करते हुए कहा कि उनका निधन सदैव खलेगा।
श्री प्रधान ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिजनों को इस दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
नीतिश/विनय
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
94
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
झारखंड सुदिव्य प्रधान शोक
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
06/09/26 14:23
पिछला अपडेट
06/09/26 14:23
स्थान
India