एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Tuesday, October 13, 2026

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने अपनी पूजनीय दिवंगत माता स्व. रूपी सोरेन के श्राद्धकर्म के तहत पारंपरिक रीति-रिवाजों का कर रहे निर्वहन

रांची, 13 अक्टूबर (वार्ता) झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने अपनी दिवंगत माता स्व. रूपी सोरेन के श्राद्धकर्म के तहत पारंपरिक रीति-रिवाजों का निर्वहन कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने रामगढ़ जिले के नेमरा स्थित अपने पैतृक आवास पर अपनी पूजनीय माता स्व. रूपी सोरेन की स्मृति में उन्हें दातून, पानी और भोजन परोसने की पारंपरिक रस्म निभाई।
श्री सोरेन ने अपने स्थानीय पारिवारिक, सामाजिक परंपराओं और रीति-रिवाजों के अनुरूप अपने परिवारजनों के साथ यह रस्म निभाई। साथ ही माता स्व. रूपी सोरेन के प्रति श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धा व सम्मानपूर्वक याद किया।
नीतिश/विनय
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
95
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
झारखंड सोरेन रिवाज
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
13/10/26 10:36
पिछला अपडेट
13/10/26 10:36
स्थान
India