एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 10:26

हेमन्त सोरेन विधायक प्रदीप यादव के बेटे के विवाह के उपलक्ष्य में आयोजित वर- वधू स्वागत समारोह में हुए शामिल

रांची, 27 फरवरी (वार्ता) झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक कल्पना सोरेन आज गोड्डा जिला के पोड़ैयाहाट स्थित बोहरा में विधायक प्रदीप यादव के सुपुत्र डॉ. ऋत्विज के विवाह के उपलक्ष्य में आयोजित वर- वधू स्वागत समारोह में सम्मिलित हुए।
श्री सोरेन ने नव दंपति को सुखद एवं खुशहाल दांपत्य जीवन के लिए शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर प्रदीप यादव और उनके पारिवारिक सदस्य एवं सगे -संबंधी मौजूद थे।
नीतिश/विनय
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
74
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
झारखंड हेमंत सोरेन
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
27/02/26 00:00
पिछला अपडेट
27/02/26 00:00
स्थान
India