एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Saturday, October 24, 2026

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से विधानसभा में नेतरहाट आवासीय विद्यालय, लातेहार के विद्यार्थियों ने की मुलाकात

रांची, 13 मार्च (वार्ता) झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज झारखंड विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में नेतरहाट आवासीय विद्यालय, लातेहार के विद्यार्थियों ने मुलाकात की। विद्यार्थियों ने विधानसभा भ्रमण कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री से मिलकर उनसे परिचर्चा की। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री के साथ उत्साहपूर्वक बातचीत की और उनके साथ तस्वीरें भी लीं। मुख्यमंत्री ने बच्चों से उनके अध्ययन और भविष्य की योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की तथा उन्हें मन लगाकर पढ़ाई करने और अपने सपनों को साकार करने की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री को उनकी तस्वीर भी भेंट की। विनय/नीतिश…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
झारखंड हेमन्त विद्यार्थी मुलाकात
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
13/03/26 00:00
पिछला अपडेट
13/03/26 00:00
स्थान
India