एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 11/09/26 19:03

सुपौल में करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत

सुपौल, 11 सितंबर (वार्ता) बिहार में सुपौल जिले के राजेश्वरी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को बिजली का करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी।पुलिस सूत्रों ने बताया कि शंकर मेहता के पिता गुणेश्वर मेहता के निधन के बाद श्राद्ध कर्म का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान स्टैंड फैन को घुमाने के प्रयास में शंकर करंट प्रवाहित पंखे की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया।
सूत्रों ने बताया कि परिजन शंकर को इलाज के लिए छातापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गये, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सं. प्रेम
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
96
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
दुर्घटना करंट मौत
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
11/09/26 16:59
पिछला अपडेट
11/09/26 16:59
स्थान
India