एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Thursday, September 24, 2026

सारण : बिजली का करंट लगने से मां-बेटे की मौत

छपरा, 24 सितंबर (वार्ता) बिहार में सारण जिले के डेरनी थाना क्षेत्र में बिजली का करंट लगने से मां-बेटे की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि खजौली गांव निवासी सत्य प्रकाश सिंह की पत्नी रिंकू देवी (36) अपने पुत्र राहुल कुमार (11) के साथ बुधवार की देर शाम खेत जा रही थी। इसी दौरान पानी के मोटर के लिए इस्तेमाल किए जा रहे कटे विद्युत तार के संपर्क में आने से दोनों अचेत होकर गिर गये। परिजन दोनों को इलाज के लिए परसा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गये, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
दुर्घटना करंट मौत
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
24/09/26 04:46
पिछला अपडेट
24/09/26 04:46
स्थान
India