एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Sunday, October 11, 2026

सारण में सरयू नदी में डूबकर किशोर की मौत

छपरा, 11 अक्टूबर (वार्ता) बिहार में सारण जिले के रिविलगंज थाना क्षेत्र में सरयू नदी में स्नान करने गए एक किशोर की डूबकर मौत हो गई।पुलिस सूत्रों ने बताया कि भदपा गांव निवासी नंदू मांझी का पुत्र कुणाल मांझी (16) अपने दोस्तों के साथ गांव के समीप सरयू नदी में स्नान करने गया था। इस दौरान गहरे पानी में चले जाने से उसकी डूबकर मौत हो गई। सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से शव को नदी से निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
दुर्घटना किशोर डूबा
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
11/10/26 09:21
पिछला अपडेट
11/10/26 09:21
स्थान
India