एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 12:39

पश्चिमी चम्पारण :मिट्टी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली के पलटने से चालक की मौत

बेतिया,11 मई (वार्ता) बिहार में पश्चिम चंपारण जिले के मैनाटांड थाना क्षेत्र में मिट्टी से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से चालक की मौत हो गई।
पुलिस सूत्रों ने सोमवार को यहां बताया कि बसंतपुर एसएसबी कैंप के समीप भलुवाहिया गांव के पास मिट्टी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में चालक की मौत हो गयी।
मृतक की पहचान बसंतपुर गांव निवासी शेख गजनवी के पुत्र शेख सद्दाम के रूप में की गई है।

सूत्रों ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिये अस्पताल भेज दिया गया है।
सं.प्रेम
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
91
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
दुर्घटना चालक मौत
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
11/05/26 00:00
पिछला अपडेट
11/05/26 00:00
स्थान
India