एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 12:37

मधुबनीः तालाब में डूबकर मल्लाह की मौत

मधुबनी, 07 अप्रैल (वार्ता) बिहार में मधुबनी जिले के बेनीपट्टी अंचल क्षेत्र में मंगलवार को तालाब में डूबकर एक मल्लाह की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि कटैया गांव निवासी गणेश सहनी अपने कुछ सहयोगियों के साथ तालाब से मछली निकालने के लिए गया था। इस दौरान वह गहरे पानी में डूब गया। सहयोगियों ने उसे तालाब से बाहर निकाला और उसे अनुमंडल अस्पताल ले गये,जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
सूत्रों ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है।
सं. प्रेम
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
94
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
दुर्घटना मल्लाह मौत
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
07/04/26 00:00
पिछला अपडेट
07/04/26 00:00
स्थान
India