एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Monday, September 28, 2026

हाईटेंशन तार की चपेट में आने से महिला की मौत

शेखपुरा, 28 सितंबर (वार्ता) बिहार में शेखपुरा जिले के सदर प्रखंड के कारे गांव में सोमवार को हाईटेंशन विद्युत तार की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई।पुलिस सूत्रों ने बताया कि फुलो देवी शौच के लिए बघार की ओर जा रही थी। इसी दौरान वह रास्ते में टूटे और करंट प्रवाहित 11 हजार वोल्ट के विद्युत तार की चपेट में आ गई। परिजन उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
दुर्घटना महिला मौत
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
28/09/26 08:00
पिछला अपडेट
28/09/26 08:00
स्थान
India