एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Saturday, October 24, 2026

नदी में डूबने से युवक की मौत

सुपौल, 21 सितंबर (वार्ता)बिहार में सुपौल जिले के भपटियाही थाना क्षेत्र में सोमवार को नदी में डूबने से एक युवक की मौत हो गयी।पुलिस सूत्रों ने बताया कि पिपरा खुर्द गांव के वार्ड संख्या 12 निवासी बाले सुवध पासवान (35) धेमरा नदी से पाट फसल का बोझ निकालने गया था। इसी दौरान पैर फिसलने से वह गहरे पानी में डूब गया। आसपास के लोगों ने उसे नदी से निकालकर सिमराही रेफरल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सूत्रों ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है।
सं. प्रेम
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
99
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
दुर्घटना युवक डूबा
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
21/09/26 15:52
पिछला अपडेट
21/09/26 15:52
स्थान
India