एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 16:55

किशनगंज : सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत

किशनगंज, 10 जुलाई (वार्ता) बिहार में किशनगंज जिले के बहादुरगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि बहादुरगंज के बलुआबाड़ी निवासी मोहसिन आलम राजस्थान ढाबा में नाइट गार्ड का काम करता था। आज सुबह वह राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच)-327ई पर आर हुसैन चौक के समीप सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर बहादुरगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। अनुमंडल पुलिस…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
दुर्घटना युवक मौत
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
10/07/26 10:02
पिछला अपडेट
10/07/26 10:02
स्थान
India