एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Wednesday, October 14, 2026

सारण में पानी भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत

छपरा, 14 अक्टूबर (वार्ता) बिहार में सारण जिले के परसा थाना क्षेत्र में पानी भरे गड्ढे में गिरने से एक युवक की मौत हो गयी।पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि एमकुवारी गांव निवासी सुदर्शन राय का पुत्र सूरज कुमार (20) देर रात घर लौटते समय पानी भरे गड्ढे में गिर गया। वहां से गुजर रहे ग्रामीणों ने उसे गड्ढे से निकालकर इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
दुर्घटना युवक मौत
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
14/10/26 04:36
पिछला अपडेट
14/10/26 04:36
स्थान
India