एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Friday, October 9, 2026

मधुबनी: सड़क दुर्घटना में युवक की मौत

मधुबनी, 19 अप्रैल(वार्ता) बिहार में मधुबनी जिले के जयनगर थाना क्षेत्र में रविवार की रात सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि कमला वाड़ी काॅलेज के समीप राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 227 पर तेज रफ़्तार एक बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गयी। इस दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत हो गयी।
सूत्रों ने बताया कि मृतक की पहचान लदनियां थाना क्षेत्र के खाजेडीह के वार्ड नंबर 8 निवासी नरेश कामत (25) के रूप में की गयी है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिये अस्पताल भेजा जा रहा है।
सं. प्रेम
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
दुर्घटना युवक मौत
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
19/04/26 00:00
पिछला अपडेट
19/04/26 00:00
स्थान
India