एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Wednesday, October 14, 2026

सारण में पेड़ से गिरकर एक व्यक्ति की मौत

छपरा, 14 अक्टूबर (वार्ता) बिहार के सारण जिले के मांझी थाना क्षेत्र में पेड़ से गिरकर घायल हुए एक व्यक्ति की बुधवार को इलाज के दौरान मौत हो गई।पुलिस सूत्रों ने बताया कि स्थानीय निवासी सद्दाम हुसैन (38) दो अक्टूबर को मांझी प्रखंड कार्यालय परिसर में पेड़ काटने के दौरान गिरकर घायल हो गया था। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां बुधवार को उसकी मौत हो गई। सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
दुर्घटना व्यक्ति मौत
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
14/10/26 10:12
पिछला अपडेट
14/10/26 10:12
स्थान
India