एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Friday, October 23, 2026

सारण में अनियंत्रित वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत

छपरा, 23 अक्टूबर (वार्ता) बिहार में सारण जिले के खैरा थाना क्षेत्र में अनियंत्रित अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी।पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि मोहम्मदपुर गांव निवासी नरेश राय (45) को घर के समीप ही एक अनियंत्रित अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।परिजन उन्हें इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले गये, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
दुर्घटना व्यक्ति मौत
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
23/10/26 06:54
पिछला अपडेट
23/10/26 06:54
स्थान
India