एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Saturday, October 31, 2026

सारण में विधुत तार के सम्पर्क में आने से एक व्यक्ति की मौत

छपरा, 31 अक्टूबर(वार्ता) बिहार में सारण जिले के मढ़ौरा थाना क्षेत्र में विधुत तार के सम्पर्क में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि नगरा थाना क्षेत्र के अफौर गांव निवासी सुदामा राय(49) मढ़ौरा से अपने घर वापस लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में गिरे विधुत तार के सम्पर्क में आ गया,जिसके कारण उसकी मौत हो गई। सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है । पुलिस इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
दुर्घटना व्यक्ति मौत
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
31/10/26 04:07
पिछला अपडेट
31/10/26 04:07
स्थान
India