एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Friday, November 6, 2026

दरभंगा में ट्रक से कुचलकर शिक्षक की मौत,आक्रोशित लोगों ने दो घंटे तक किया सड़क जाम

दरभंगा, 06 नवंबर (वार्ता)बिहार में दरभंगा जिले के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र में दिल्ली मोड़ स्थित महादेव मंदिर के समीप तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार शिक्षक की मौत हो गई।पुलिस सूत्रों ने बताया कि मृतक की पहचान 42 वर्षीय मो. अहमद सल्वी के रूप में की गई है। वह जाले उच्च विद्यालय में शिक्षक के पद पर कार्यरत थे। घटना के बाद आक्रोशित स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दिया और मृतक के परिजनों को मुआवजा देने तथा वरीय अधिकारियों को घटनास्थल पर बुलाने की मांग की। इस दौरान करीब दो घंटे तक आवागमन बाधित रहा।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
दुर्घटना शिक्षक मौत
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
06/11/26 13:10
पिछला अपडेट
06/11/26 13:10
स्थान
India