एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 15:32

सर्पदंश से वृद्ध महिला की मौत

सुपौल, 29 जुलाई (वार्ता) बिहार के सुपौल जिले के पिपरा थाना क्षेत्र के सिमरिया गांव में सर्पदंश से एक वृद्ध महिला की मौत हो गई।पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि सिमरिया गांव निवासी 75 वर्षीय सावित्री देवी शौच के लिए घर से बाहर निकली थीं। इसी दौरान उन्हें विषैले सर्प ने डस लिया। परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए पिपरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में भर्ती कराया, जहां से उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। सूत्रों ने बताया कि सदर अस्पताल में उपचार के दौरान सावित्री देवी की मौत हो गई। सं. प्रेम…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
दुर्घटना सर्पदंश मौत
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
29/07/26 16:39
पिछला अपडेट
29/07/26 16:39
स्थान
India