एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Friday, October 9, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
करीब 24 साल पुराने हत्या के मामले में छह दोषियों को उम्रकैद,
प्रकाशित तिथि: 09/10/26 16:13
India
सासाराम, 09 अक्टूबर (वार्ता) रोहतास जिला न्यायाधीश पंचम रविन्द्र कुमार की अदालत ने शुक्रवार को जिले के डेहरी डालमियानगर थाना क्षेत्र के सिधौली गांव में 24 वर्ष पूर्व हुई हत्या के मामले में को छह दोषियों को आजीवन कारावास और 15-15 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अदालत ने दोषी ठहराए गए वीरेंद्र सिंह, उपेंद्र सिंह, राजू सिंह उर्फ नरेंद्र सिंह, बबलू सिंह, गणेश सिंह और सुरेंद्र सिंह, सभी निवासी पूर्णमासी बीघा, डालमियानगर को यह सजा सुनाई। अर्थदंड का भुगतान नहीं करने पर दोषियों को अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी। अभियोजन पक्ष के अपर लोक अभियोजक सुदर्शन सिंह ने बताया कि…