एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Thursday, October 1, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गये
प्रकाशित तिथि: 01/10/26 15:10
India
दरभंगा, 01 अक्टूबर (वार्ता)अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर से गुरुवार को जिले में वरिष्ठ नागरिकों की गरिमा, स्वस्थ एवं सक्रिय वृद्धावस्था, विधिक अधिकारों और कल्याण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ अंतर-पीढ़ीगत संबंधों को मजबूत करने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।जिला पदाधिकारी कौशल कुमार के निर्देश पर जिला, प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर आयोजित कार्यक्रमों में वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्वास्थ्य जांच, डिजिटल जागरूकता, विधिक अधिकारों की जानकारी तथा सम्मान एवं देखभाल की शपथ दिलाई गई। जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम संचालित वृद्धाश्रम एवं बुनियादी केन्द्र, दरभंगा में आयोजित किया गया। यहां वरिष्ठ…