एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 13:24

सारण में अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद

छपरा 10 जुलाई(वार्ता) बिहार में सारण जिले के नगर थाना क्षेत्र से पुलिस ने शुक्रवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया है।पुलिस सूत्रों ने बताया कि छोटा तेलपा तकिया गांव के लोगों ने एक व्यक्ति का शव देखकर इसकी सूचना दी।
सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने वहां मौजूद लोगों से शव की पहचान कराने का प्रयास किया,लेकिन पहचान नहीं हो सकी।
शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पतालभेज दिया गया है। सोशल मीडिया के माध्यम से मृतक की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।
सं. प्रेम
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
बिहार अज्ञात शव
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
10/07/26 14:54
पिछला अपडेट
10/07/26 14:54
स्थान
India