एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Monday, October 12, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
बिहार विधान सभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने वरीय अधिकारियों के साथ की उच्चस्तरीय बैठक
प्रकाशित तिथि: 06/03/26 00:00
India
पटना, 06 मार्च (वार्ता) बिहार विधान सभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने शुक्रवार को वीरचंद पटेल पथ स्थित विधायकों के लिये नवनिर्मित आवासीय परिसर के सबंध में खेल विभाग, भवन निर्माण विभाग, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, स्वास्थ्य विभाग एवं सभा सचिवालय के वरीय अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक की। इस बैठक में नवनिर्मित विधायक आवासीय परिसर अथवा परिसर के आस-पास स्पोर्टस, स्वास्थ्य, पार्क, जिम के लिये उपयुक्त स्थान चिन्हित करने के संबंध में, बिहार विधान सभा के सदस्यों के उपयोगार्थ स्पोर्टस क्लब, स्पोर्टस ग्राउण्ड एवं अन्य खेलकूद संबंधित संरचना निर्माण के संबंध में, नवनिर्मित विधायक…