एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Tuesday, September 29, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
अनीमिया मुक्त बिहार विशेष अभियान में अब तक 94.71 लाख से अधिक लोगों की हुई स्क्रीनिंग
प्रकाशित तिथि: 29/09/26 17:57
India
पटना, 29 सितंबर (वार्ता)राज्य में अनीमिया (रक्त अल्पता) की दर को कम करने के उद्देश्य से बिहार सरकार के स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित "अनीमिया मुक्त बिहार" विशेष अभियान के तहत राज्यभर में व्यापक स्तर पर स्क्रीनिंग एवं उपचार की कार्रवाई जारी है। विशेष अभियान के अंतर्गत 25 अगस्त से 28 सितंबर 2026 तक राज्य में कुल 94,71,377 लोगों की अनीमिया जांच की जा चुकी है। उल्लेखनीय है कि इस अभियान का शुभारंभ मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा 25 अगस्त 2026 को किया गया था। अभियान के तहत अब तक की गई कुल स्क्रीनिंग में 5,632 लोग गंभीर अनीमिया, 3,34,171 लोग मध्यम…