एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Tuesday, October 13, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
भूजल प्रबंधन सीखेंगे बिहार के अभियंता, रायपुर में शुरू हुआ प्रशिक्षण
प्रकाशित तिथि: 28/04/26 00:00
India
पटना, 28 अप्रैल (वार्ता) लघु जल संसाधन विभाग के 20 अभियंताओं का प्रशिक्षण सोमवार से रायपुर में प्रारंभ हो गया। यह प्रशिक्षण 27 अप्रैल से लेकर 01 मई तक चलेगा।बताया जाता है कि छत्तिसगढ़ के रायपुर में राजीव गांधी नेशनल ग्राउंड वाटर ट्रेनिंग एंड रिसर्च इंस्टीच्यूट में भूजल प्रबंधन विषय पर सात दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है। इसमें प्रशिक्षण लेने के लिए लघु जल संसाधन विभाग के 20 अभियंताओं को भेजा गया है, जिसमें कार्यपालक अभियंता बक्सर, सुपौल, सहायक अभियंता सारण, किशनगंज, नालंदा, शिवहर, समस्तीपुर, पटना, बेगूसराय, नवादा, कनीय अभियंता खगड़िया, मुगेर सहित अन्य अभियंता शामिल है। एक…