एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 14:58

पटना में अवैध गैस सिलेंडर और विदेशी शराब भंडारण का भंडाफोड़, पति-पत्नी गिरफ्तार

पटना, 15 जून (वार्ता)बिहार में पटना जिले की शास्त्रीनगर थाना की पुलिस ने अवैध एलपीजी गैस सिलेंडर और विदेशी शराब के भंडारण का खुलासा करते हुए पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है।इस संबंध में सचिवालय-1 की अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डॉ. अनु कुमारी ने कार्रवाई की पुष्टि करते हुए सोमवार को बताया कि 14 जून को रवि चौक, पटेल नगर स्थित एक घर में अवैध रूप से एलपीजी सिलेंडरों का भंडारण कर कालाबाजारी किए जाने की सूचना मिली थी। सूचना के सत्यापन और कार्रवाई के लिए शास्त्रीनगर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस टीम तथा आपूर्ति निरीक्षक ने संयुक्त रूप से छापेमारी की।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
बिहार अवैध गैस सिलेंडर गिरफ्तार
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
15/06/26 15:01
पिछला अपडेट
15/06/26 15:01
स्थान
India