एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Saturday, October 24, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
राज्य में अब आंगनबाड़ी केंद्रों की गुणवत्ता सुधारने के लिए रैंकिंग सिस्टम होगी लागू
प्रकाशित तिथि: 12/04/26 00:00
India
पटना, 12 अप्रैल (वार्ता)बिहार सरकार आंगनबाड़ी केंद्रों को अधिक स्वच्छ, सुव्यवस्थित और बाल अनुकूल बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाने जा रही है। राज्य के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों की स्वच्छता रैंकिंग जल्द की जाएगी। इस रैंकिंग प्रक्रिया के माध्यम से प्रदेश भर में मौजूद करीब एक लाख 13 हजार आंगनबाड़ी केंद्रों का समुचित मूल्यांकन किया जाएगा।इनकी रैंकिंग के दौरान केंद्रों की स्वच्छता, सफाई व्यवस्था, शौचालय की स्थिति, हाथ धोने की सुविधा, पेयजल की गुणवत्ता, कचरा प्रबंधन और बच्चों के लिए स्वस्थ वातावरण जैसी महत्वपूर्ण सुविधाओं पर अंक दिए जाएंगे। रैंकिंग का उद्देश्य आंगनबाड़ी केंद्रों में स्वच्छता की स्थिति…