एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Sunday, October 18, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
आइसीडीएस की मासिक रैंकिंग में सितंबर, 2026 में कटिहार जिला बिहार में प्रथम स्थान पर
प्रकाशित तिथि: 18/10/26 11:54
India
कटिहार, 18 अक्टूबर (वार्ता) बिहार में कटिहार के जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में समेकित बाल विकास सेवाएँ (आइसीडीएस) के अंतर्गत सितंबर, 2026 की मासिक जिला रैंकिंग में कटिहार जिला ने बिहार में प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले को गौरवान्वित किया है। जिला रैंकिंग रिपोर्ट के अनुसार, कटिहार जिला ने राज्य के 38 जिलों में प्रथम स्थान हासिल किया है।यह उपलब्धि जिले में संचालित आंगनबाड़ी सेवाओं, पोषण संबंधी गतिविधियों, लाभार्थियों के सत्यापन तथा पूरक पोषाहार वितरण सहित विभिन्न महत्वपूर्ण सूचकांकों पर किए जा रहे सतत प्रयासों को दर्शाती है। सितंबर, 2026 की रैंकिंग रिपोर्ट के अनुसार,…