एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Friday, October 23, 2026

जमुई में गेहूं के खेत में भीषण आग, किसानों को भारी नुकसान

जमुई,07 अप्रैल (वार्ता) जमुई जिले के संगथू और मिसिरबीघा इलाके के बहियार गांव में मंगलवार को गेहूं के खेतों में आग लग जाने से किसानों का भारी नुकसान हुआ है। यह घटना दोपहर लगभग एक बजे की बताई जा रही है, जब खेतों में खड़ी गेहूं की फसल अचानक धू-धू कर जलने लगी। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि देखते ही देखते कई किसानों की महीनों की मेहनत जलकर राख हो गई। लगभग 10 बीघा खेत में गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। स्थानीय लोगों के अनुसार इस आग के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
बिहार आग फसल नुकसान
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
07/04/26 00:00
पिछला अपडेट
07/04/26 00:00
स्थान
India