एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Saturday, October 24, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
सुपौल में बड़ी आपराधिक वारदात की साजिश नाकाम, अंतरजिला गिरोह के तीन बदमाश गिरफ्तार
प्रकाशित तिथि: 24/10/26 14:17
India
सुपौल 24 अक्टूबर (वार्ता) सुपौल जिले में गंभीर आपराधिक वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे एक अंतरजिला अपराधी गिरोह के तीन सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से पांच देसी कट्टा, एक पिस्तौल, 17 कारतूस, एक मोटरसाइकिल, छुरा, लोहा काटने वाला कटर समेत अन्य सामान बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, समय रहते की गई कार्रवाई से जिले में एक बड़ी आपराधिक घटना को टालने में सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक (एसपी) कार्यालय से शनिवार को जारी सूचना के अनुसार, जिले में सक्रिय अंतरजिला अपराधी गिरोह के कुछ सदस्यों के गंभीर आपराधिक…