एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Wednesday, October 28, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
नगर आयुक्त ने 16 गंगा घाटों का किया निरीक्षण, छठ महापर्व की तैयारियों में तेजी लाने के निर्देश
प्रकाशित तिथि: 28/10/26 14:31
India
पटना,28 अक्टूबर (वार्ता)छठ महापर्व के मद्देनजर पटना नगर निगम की ओर से गंगा घाटों पर तैयारियों को तेज कर दिया गया है। इसी क्रम में बुधवार को नगर आयुक्त यशपाल मीणा ने नगर निगम क्षेत्रांतर्गत विभिन्न गंगा घाटों का स्थल निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को घाटों पर श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। नगर आयुक्त ने दीघा पाटीपुल, जेपी सेतु घाट, मीनार घाट, बालू पर, एलसीटी घाट, राजापुर पुल, बांस घाट, कलेक्ट्रेट घाट एवं महेंद्रू घाट सहित कुल 16 घाटों…