एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Monday, September 28, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के तहत प्रमंडलीय आयुक्त ने की 28 मामलों की सुनवाई
प्रकाशित तिथि: 28/09/26 09:30
India
पटना, 28 सितंबर (वार्ता)लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के तहत प्रथम अपीलीय प्राधिकार के रूप में प्रमंडलीय आयुक्त राजेश कुमार ने 28 मामलों की सुनवाई की। नालंदा, भोजपुर, कैमूर, रोहतास, बक्सर एवं पटना जिलों से संबंधित मामलों की सुनवाई के दौरान उन्होंने अधिकांश मामलों का ऑन-स्पॉट निपटारा किया। वहीं, जिन मामलों में विस्तृत जांच की आवश्यकता थी, उन्हें संबंधित पदाधिकारियों को जांच एवं प्रतिवेदन के लिए भेजा गया। प्रमंडलीय आयुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी मामलों में निर्धारित समय-सीमा के भीतर जांच पूरी कर प्रतिवेदन उपलब्ध कराएं, जिससे परिवादियों की शिकायतों का ससमय एवं नियमानुसार समाधान…