एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Saturday, October 10, 2026

नालंदा के शीतला मंदिर में हुई भगदड़ की घटना पर जदयू प्रदेश उमेश कुशवाहा ने शोक व्यक्त किया

पटना,31 मार्च (वार्ता) बिहार जनतादल यूनाइटेड (जदयू) के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने नालंदा स्थित माता शीतला मंदिर में हुई भगदड़ की दुखद घटना में जान गंवाने वाले श्रद्धालुओं के प्रति गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। श्री कुशवाहा ने आज बयान जारी कर कहा कि यह हृदयविदारक हादसा अत्यंत पीड़ादायक है और इसने सभी को मर्माहत किया है। जदयू के प्रदेश अध्यक्ष ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिजनों को दुःख सहन करने की शक्ति और संबल प्रदान करें। श्री कुशवाहा ने इस घटना में घायल सभी…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
बिहार उमेश संवेदना
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
31/03/26 00:00
पिछला अपडेट
31/03/26 00:00
स्थान
India