एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Friday, October 30, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
एनटीपीसी में सतर्कता कार्यशाला, ईमानदारी और पारदर्शिता पर जोर
प्रकाशित तिथि: 30/10/26 12:55
India
पटना,30 अक्टूबर (वार्ता)सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 के तहत एनटीपीसी पूर्वी क्षेत्र-1 मुख्यालय, पटना में शुक्रवार को 'निवारक सतर्कता' विषय पर कार्यशाला आयोजित की गई। दो पालियों में आयोजित इस कार्यशाला में मुख्यालय के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया। कार्यशाला में एनटीपीसी के सेवानिवृत्त महाप्रबंधक (सतर्कता) सुप्रिया बोस ने संकाय के रूप में निवारक सतर्कता के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने एनटीपीसी के सतर्कता विभाग की कार्यप्रणाली, सत्यनिष्ठा, नैतिकता, पारदर्शिता, केंद्रीय सतर्कता आयोग के साथ समन्वय, सतर्कता अनापत्ति तथा सीडीए नियमों पर प्रकाश डाला। विभिन्न केस स्टडी के माध्यम से उन्होंने सतर्कता संबंधी प्रावधानों और उनके व्यावहारिक…