एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 14:21

श्री अमरनाथ जी यात्रा 2026 के दौरान स्वास्थ्य सेवाएं देंगे एम्स पटना के चिकित्सक

पटना, 22 जून (वार्ता) अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान(एम्स), पटना ने अपने पांच चिकित्सकों की एक विशेष टीम यात्रा में तैनात करने का निर्णय लिया है।आगामी तीन जुलाई से शुरू होने वाली पवित्र श्री अमरनाथ जी यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार द्वारा व्यापक चिकित्सा व्यवस्था की गई है। यात्रा मार्ग पर स्वास्थ्य शिविर, मेडिकल क्लीनिक, आईसीयू, आपातकालीन चिकित्सा सेवाएं, शल्य चिकित्सा एवं अस्थि रोग (ऑर्थोपेडिक) सुविधाएं तथा कई ऑक्सीजन केंद्र स्थापित किए गए हैं।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
बिहार एम्स अमरनाथ जी यात्रा सेवा
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
22/06/26 14:21
पिछला अपडेट
22/06/26 14:21
स्थान
India