एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Saturday, October 24, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
एम्स पटना में "न्यूरोवैस्कुलर अपडेट पटना 2026" का होगा आयोजन
प्रकाशित तिथि: 24/04/26 00:00
India
पटना,24 अप्रैल (वार्ता)अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) पटना का न्यूरोसर्जरी विभाग, बिहार न्यूरोसर्जरी सोसाइटी, एसोसिएशन ऑफ़ नॉर्थ ईस्टर्न न्यूरोसाइंटिस्ट्स ऑफ़ इंडिया और न्यूरोलॉजिकल सोसाइटी ऑफ़ इंडिया के सहयोग से, 25-26 अप्रैल, 2026 को राष्ट्रीय सम्मेलन "न्यूरोवैस्कुलर अपडेट पटना 2026 " का आयोजन करने जा रहा है। यह सम्मेलन मस्तिष्क की रक्तवाहिनी संबंधी बीमारियों (सेरेब्रोवैस्कुलर डिजीज) के समग्र उपचार पर केंद्रित होगा। इसमें ब्रेन एन्यूरिज्म, आर्टेरियोवेनस मालफॉर्मेशन, स्वतः होने वाला ब्रेन हैमरेज तथा बड़ी रक्तवाहिकाओं में थक्का (लार्ज वेसल ऑक्लूजन) के कारण होने वाले स्ट्रोक जैसे गंभीर रोगों के आधुनिक उपचार पर विशेष चर्चा होगी। ये बीमारियां हृदय रोगों के बाद…