एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Saturday, October 31, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
एम्स पटना में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026 का आयोजन, वॉकाथॉन के माध्यम से दिया ईमानदारी और नैतिकता का संदेश
प्रकाशित तिथि: 31/10/26 12:58
India
पटना, 31 अक्टूबर (वार्ता)अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), पटना में 26 अक्टूबर से 01नवंबर 2026 तक सतर्कता जागरूकता सप्ताह मनाया जा रहा है। इस वर्ष की थीम "सत्यनिष्ठा से समृद्धि" है। इस अवसर पर संस्थान में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिनका उद्देश्य कार्यप्रणाली में ईमानदारी, पारदर्शिता, जवाबदेही और नैतिक मूल्यों को बढ़ावा देना है। इस क्रम में 26 अक्टूबर को सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई गई जबकि 31 अक्टूबर को वॉकाथॉन का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों में संस्थान के चिकित्सकों, संकाय सदस्यों, अधिकारियों, कर्मचारियों, रेजिडेंट डॉक्टरों, इंटर्न और एमबीबीएस, नर्सिंग एवं एलाइड हेल्थ साइंसेज के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक…