एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Saturday, October 3, 2026

बेतिया में पांच से सात अक्टूबर तक होगी एसएसबी अंतर सीमांत कबड्डी प्रतियोगिता

बेतिया, 03 अक्टूबर (वार्ता) बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया में सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की अंतर सीमांत कबड्डी प्रतियोगिता पांच से सात अक्टूबर तक आयोजित की जाएगी। जिला खेल परिसर स्थित खेल भवन में होने वाली इस प्रतियोगिता का उद्घाटन एसएसबी पटना सीमांत के महानिरीक्षक निशीत कुमार उज्ज्वल करेंगे। एसएसबी बेतिया क्षेत्र के उपमहानिरीक्षक हरिप्रकाश ने शनिवार को बताया कि प्रतियोगिता के आयोजन की जिम्मेदारी क्षेत्रक मुख्यालय, बेतिया और 65वीं वाहिनी को संयुक्त रूप से सौंपी गई है। इसमें एसएसबी की विभिन्न टीमों के जवान हिस्सा लेंगे। आयोजन की सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
बिहार एसएसबी अंतर सीमांत कबड्डी
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
03/10/26 10:06
पिछला अपडेट
03/10/26 10:06
स्थान
India