एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Saturday, September 26, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
केंद्रीय कारा और पर्यवेक्षण गृह का प्रधान जिला जज ने किया निरीक्षण
प्रकाशित तिथि: 26/09/26 11:25
India
मोतिहारी, 26 सितंबर (वार्ता)बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार अभिषेक कुमार दास ने शनिवार को मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी पुनीत कुमार तिवारी एवं डीएलएसए के सचिव नितिन त्रिपाठी के साथ केंद्रीय कारा, मोतिहारी और पर्यवेक्षण गृह का विस्तृत निरीक्षण किया तथा बंदियों एवं किशोरों को उपलब्ध करायी जा रही सुविधाओं और विधिक सहायता की स्थिति की समीक्षा की।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने केंद्रीय कारा के विभिन्न वार्डों का क्रमवार जायजा लिया और वहां रह रहे बंदियों से सीधे बातचीत कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली। भोजन, पेयजल, स्वच्छता, चिकित्सा सुविधा,…