एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Sunday, September 20, 2026

शराब लदी कार में लगी आग, चालक फरार; 81 बोतल शराब बरामद

मधेपुरा, 20 सितंबर (वार्ता) बिहार के मधेपुरा जिले में फुलौत थाना क्षेत्र के मुख्य मार्ग पर पंचायत सरकार भवन के समीप शनिवार देर रात शराब लदी एक कार में आग लगने के बाद उसका चालक मौके से फरार हो गया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार की तलाशी ली। पुलिस ने कार से 81 बोतल शराब बरामद की, जबकि आग की चपेट में आने से शेष शराब जलकर नष्ट हो गयी।

फुलौत के थानाध्यक्ष सौरभ कुमार ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है और फरार चालक की तलाश में पुलिस जुटी है।
सं.शैलेश
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
बिहार कार आग शराब
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
20/09/26 11:51
पिछला अपडेट
20/09/26 11:51
स्थान
India