एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 15:36

अमेरिकी ट्रेड डील, भूमि अधिग्रहण और छात्र लाठीचार्ज के विरोध में किसान सभा का प्रतिरोध मार्च

दरभंगा, 22 जुलाई (वार्ता)संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर अखिल भारतीय किसान सभा की दरभंगा इकाई ने बुधवार को अमेरिकी ट्रेड डील, किसानों की भूमि अधिग्रहण की नीतियों, प्रस्तावित सेटलाइट टाउनशिप तथा छात्रों पर कथित लाठीचार्ज के विरोध में प्रतिरोध मार्च निकालकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने अंत में भोगेन्द्र झा चौक पहुंचकर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का प्रतीकात्मक पुतला दहन किया। किसान सभा के जिला अध्यक्ष राजीव कुमार चौधरी के नेतृत्व में अजय भवन से निकला मार्च एम.आर.एम. कॉलेज होते हुए कॉमरेड भोगेन्द्र झा चौक पहुंचा। यहां आयोजित सभा…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
बिहार किसान सभा प्रतिरोध मार्च
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
22/07/26 10:30
पिछला अपडेट
22/07/26 10:30
स्थान
India