एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 11:45

कुण्डा घाट परियोजना से बदलेगी जमुई की खेती, 31 मार्च तक पूरा होने का लक्ष्य

पटना, 20मार्च (वार्ता) बिहार में जमुई जिले के सिकंदरा प्रखंड में स्थित बहुआरा नदी पर चल रहे कुंडा घाट जलाशय परियोजना का निर्माण कार्य 31 मार्च तक पूर्ण कर लिया जाएगा। इस परियोजना से सिकंदरा प्रखंड के 2035 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई की क्षमता सृजित होगी। इसका कार्य करीब 95 फीसदी तक पूर्ण कर लिया गया है। गौरतलब है कि राज्य सरकार के आदेश पर जल संसाधन विभाग ने बिहार में सिंचाई अवसंरचना को सुदृढ़ करने के लिए कई परियोजनाएं शुरू की है, जिसमें जमुई जिले के बहुआरा नदी पर निर्माण किये जा रहे कुंडाघाट जलाशय परियोजना भी शामिल है।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
बिहार कुण्डा घाट परियोजना
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
20/03/26 00:00
पिछला अपडेट
20/03/26 00:00
स्थान
India