एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Friday, October 2, 2026

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का सत्य, अहिंसा, सद्विचार, स्वदेशी और सर्वधर्म समभाव का दर्शन आज भी देश और समाज के विकास के लिए प्रासंगिक : कुलपति

दरभंगा, 02 अक्टूबर (वार्ता) कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. लक्ष्मीनिवास पांडेय ने शुक्रवार को कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का सत्य, अहिंसा, सद्विचार, स्वदेशी और सर्वधर्म समभाव का दर्शन आज भी देश और समाज के विकास के लिए प्रासंगिक है।श्री पांडेय ने गांधी जयंती के अवसर पर आयोजित समारोह की अध्यक्षता करते हुए कहा कि स्वच्छता भारतीय संस्कृति का अभिन्न हिस्सा रही है और गांधी जी इसके सबसे बड़े हिमायती थे। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री को सादगी का प्रतीक बताते हुए कहा कि शास्त्री जी का 'जय जवान, जय किसान' का मूल मंत्र आज भी देश…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
बिहार कुलपति गांधी
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
02/10/26 13:44
पिछला अपडेट
02/10/26 13:44
स्थान
India