एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Friday, September 18, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय कृषि टास्क फोर्स की बैठक आयोजित
प्रकाशित तिथि: 18/09/26 14:42
India
कटिहार, 18 सितंबर (वार्ता) बिहार में कटिहार के जिला पदाधिकारीआशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में एवं उप विकास आयुक्त डॉ. नेहा कुमारी की उपस्थिति में जिला स्तरीय कृषि टास्क फोर्स की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी, कटिहार द्वारा कृषि विभाग एवं संबद्ध विभागों द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति से जिला पदाधिकारी को अवगत कराया गया। बैठक में खरीफ फसल आच्छादन, बाढ़ से प्रभावित फसलों की क्षति, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, डिजिटल क्रॉप सर्वे, किसान रजिस्ट्री, कृषि यंत्रीकरण एवं शिकायत निवारण सहित विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं की विस्तृत समीक्षा की गई। शारदीय (खरीफ) 2026 मौसम में…