एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Wednesday, October 28, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
बिहार में केयर इकोनॉमी और महिला-नेतृत्व वाले ग्रामीण उद्यमों को बढ़ावा देने पर कार्यशाला आयोजित
प्रकाशित तिथि: 28/10/26 10:40
India
पटना, 28 अक्टूबर (वार्ता)बिहार में देखभाल आधारित अर्थव्यवस्था (केयर इकोनॉमी) के विकास, रोजगार सृजन और महिला-नेतृत्व वाले ग्रामीण उद्यमों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से बुधवार को "बिल्डिंग बिहार 'केयर इकॉनमी : सर्विसेज , लाइवलीहुड्स एंड पाथवेज टू स्केल " विषय पर एक कार्यशाला आयोजित की गई। इसके साथ ही दिन के द्वितीय सत्र में नवाचार आधारित उद्यमों पर परामर्श कार्यशाला का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम में जीविका, यूनिसेफ बिहार, स्वास्थ्य क्षेत्र के विशेषज्ञों, सामाजिक संगठनों, उद्यमियों तथा विभिन्न संस्थानों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य देखभाल सेवाओं को सामाजिक कल्याण, महिला सशक्तीकरण और रोजगार के…