एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Tuesday, September 29, 2026

पटना में 30 सितंबर से खेलों का महासंग्राम, तीन हजार स्कूली खिलाड़ी दिखाएंगे प्रतिभा

पटना, 29 सितंबर (वार्ता) बिहार एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में जिला शिक्षा कार्यालय की ओर से वार्षिक विद्यालय खेल कार्यक्रम 2026-27 के तहत जिलास्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता का आयोजन 30 सितंबर (बुधवार) से 04 अक्टूबर तक किया जाएगा। पांच दिवसीय प्रतियोगिता में 24 खेल विधाओं में अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग के छात्र-छात्राएं हिस्सा लेंगे। करीब तीन हजार आवेदन प्राप्त हुए हैं। ये सभी प्रतियोगिताएं पटना के कंकड़बाग स्थित पाटलिपुत्र खेल परिसर समेत अन्य खेल आयोजन स्थलों पर होगी। प्रतियोगिता का उद्घाटन 30 सितंबर को सुबह 9 बजे कंकड़बाग स्थित पाटलिपुत्र खेल परिसर में होगा।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
बिहार खेल महासंग्राम
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
29/09/26 13:13
पिछला अपडेट
29/09/26 13:13
स्थान
India