एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Sunday, September 27, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
पूर्वी चम्पारण में गंडक और लालबकैया खतरे के निशान से उपर, जिला प्रशासन सतर्क
प्रकाशित तिथि: 27/09/26 15:53
India
मोतिहारी, 27 सितम्बर (वार्ता) बिहार के पूर्वी चम्पारण जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश और नेपाल के जलग्रहण क्षेत्रों में भारी वर्षा के कारण गंडक और लालबकैया समेत कई नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। वाल्मीकिनगर बैराज से रविवार शाम छह बजे तक 5,01,650 क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद जिले के निचले इलाकों में संभावित बाढ़ के खतरे को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गया है। जिला आपातकालीन संचालन केंद्र, मोतिहारी से जारी जलस्तर संबंधी आंकड़ों के अनुसार वाल्मीकिनगर बैराज से गंडक नदी में दोपहर दो बजे 4,49,250 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा था,…