एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Monday, September 28, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
गंडक के जलस्राव में गिरावट, मुख्यमंत्री स्थिति की लगातार कर रहे निगरानी
प्रकाशित तिथि: 28/09/26 10:02
India
पटना, 28 सितंबर (वार्ता) बिहार में गंडक नदी के जलस्राव में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है और वाल्मीकिनगर बराज से सोमवार सुबह चार बजे 5,43,500 क्यूसेक के उच्चतम स्तर पर पहुंचने के बाद जलस्राव घटकर दोपहर दो बजे 4,12,000 क्यूसेक रह गया। जल संसाधन विभाग के अनुसार बराज पर जलस्राव का रुझान घटने (फॉलिंग) का है, जिससे बाढ़ की स्थिति में सुधार के संकेत मिले हैं। जल संसाधन विभाग, बिहार सरकार की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार वाल्मीकिनगर बराज से दोपहर 12 बजे और एक बजे 4,28,000 क्यूसेक जलस्राव दर्ज किया गया था। दोपहर दो बजे इसमें…