एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Wednesday, October 14, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
बिहार में बकरीपालन को नई दिशा देने की पहल, गोट फेडरेशन के कार्यालय का उद्घाटन
प्रकाशित तिथि: 14/10/26 11:38
India
पटना, 14 अक्टूबर (वार्ता)बिहार में बकरीपालन को संगठित, व्यावसायिक एवं लाभकारी गतिविधि के रूप में विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत बिहार राज्य बकरी पालक सहकारी परिसंघ लिमिटेड (गोट फेडरेशन)के कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया गया। पशुपालन निदेशालय, पटना के प्रथम तल्ला के पूर्वी दक्षिणीभाग में इसके कार्यालय का संचालन किया गया है, जिसमें अध्यक्ष, प्रबंध निदेशक का कक्ष और कार्यालय स्थापित है। इस अवसर पर गोट फेडरेशन के अध्यक्ष सह सचिव डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग, शीर्षत कपिल अशोक, निदेशक पशुपालन, श्रीकांतशास्त्री, गोट फेडरेशन के प्रबंध निदेशक सुभाष नारायण,मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जीविका,हिमांशु शर्मा सहित…