एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Saturday, October 24, 2026

बिहार ग्रामीण बैंक ने 51 लाख रुपये का चेक मुख्यमंत्री राहत कोष के लिये मुख्यमंत्री को सौंपा, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जताया आभार

पटना, 22 सितम्बर (वार्ता)बिहार में आई बाढ़ के मद्देनजर प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए बिहार ग्रामीण बैंक ने 51 लाख रुपये का चेक मुख्यमंत्री राहत कोष के लिये मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को सौंपा।मुख्यमंत्री ने इस सहयोग के लिये बिहार ग्रामीण बैंक का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह राशि राज्य में आपदा एवं कठिन परिस्थितियों के समय जरूरतमंद लोगों की मदद में काम आएगी।
इस अवसर पर बिहार ग्रामीण बैंक के चेयरमैन मुकुल सहाय, बिहार ग्रामीण बैंक के जनरल मैनेजर संजॉय सिन्हा एवं संजीव श्रीवास्तव सहित प्रतिनिधिमंडल में शामिल अन्य सदस्य उपस्थित थे।
प्रेम
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
97
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
बिहार ग्रामीण बैंक मुख्यमंत्री राहत कोष
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
22/09/26 13:40
पिछला अपडेट
22/09/26 13:40
स्थान
India